दिल्ली में बीच सड़क आग का गोला बना इलेक्ट्रिक स्कूटर, पटाखों जैसी आवाज के साथ धधकता रहा,टला बड़ा हादसा 
दिल्ली में बीच सड़क आग का गोला बना इलेक्ट्रिक स्कूटर, पटाखों जैसी आवाज के साथ धधकता रहा,टला बड़ा हादसा 

20 Mar 2026 |   20



 

नई दिल्ली।उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।यहां सड़क पर जा रहे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि स्कूटर सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।इस घटना में पास खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आने से बच गई।जलते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर का वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में इस घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।वीडियो में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पटाखों के धमाके जैसी आवाज के साथ जलते हुए देखा जा सकता है।वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह तड़के एक व्यक्ति अपने किसी काम से इलेक्ट्रिक स्कूटर से घर से निकला था। वह शास्त्री पार्क इलाके से गुजर रहा था,तभी अचानक उसे अपने स्कूटर से धुआं निकलता दिखाई दिया।खतरे का अहसास होते ही उसने तुरंत स्कूटर को रोका और उससे दूर हट गया। उसके हटते ही धुएं ने देखते ही देखते भयानक आग का रूप ले लिया और इलेक्ट्रिक स्कूटर धूं-धूं कर जलते हुए आग का गोला बन गया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़ी एक कार भी उसकी चपेट में आती हुई दिखाई दी,फिलहाल हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।इस दौरान एक शख्स ने लोगों के रोकने के बावजूद बहादुरी दिखाई और सबसे पहले जाकर आग पर एक बाल्टी पानी डाल दिया,जिससे आग काफी हद तक बुझ गई, इसके बाद अन्य लोगों ने भी पानी डालकर आग को बुझा दिया।इसी वजह से वहां खड़ी कार आग की चपेट में आने से बच गई। हालांकि जब तक आग बुझती स्कूटर पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

More news