कल होगा बाजार में असली खेल,11% गिरा तेल,युद्ध पर बड़ा अपडेट
कल होगा बाजार में असली खेल,11% गिरा तेल,युद्ध पर बड़ा अपडेट

06 May 2026 |   23



 

नई दिल्ली।बुधवार को अचानक से बड़ी रैली देखने को मिली। सेंसेक्‍स-निफ्टी 1.20 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी पर बंद हुए। इस तेजी के बाद कच्‍चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई। भारतीय बाजार बंद होते ही ग्‍लोबल ब्रेंट कूड ऑयल के प्राइस में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव 99 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया।
 

तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय बाजार में बड़े गैप-अप के संकेत दिख रहे हैं। GIFT Nifty 24,600 के आसपास कारोबार करते हुए दिख रहा है,जो मौजूदा स्‍तर से करीब 300 अंकों की तेजी का संकेत है।

बुधवार शाम 4:40 बजे, GIFT निफ्टी 0.5 फीसदी बढ़कर 24,644 पर और ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 1.6 फीसदी की उछाल आई, जबकि एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 1 फीसदी की तेजी देखी गई।यानी अमेरिकी बाजार के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचने की संभावना है।

समाचार एजेंसी एक्सियोस ने बुधवार को बताया कि वाशिंगटन और तेहरान एक में मोरेडम पर काम कर रहे हैं,जिसके तहत परमाणु वार्ता के लिए एक ढांचा तैयार किया जाएगा।समाचार एजेंसी ने बताया कि अभी तक किसी भी बात पर सहमति नहीं बनी है और अमेरिका को अगले 48 घंटों में ईरान के जवाब का इंतजार है।इस बात को लेकर शेयर बाजार में बड़ी रैली की उम्‍मीद जताई जा रही है।

ब्रेंट क्रूड की कीमत 11.3 फीसदी गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई।यूरोप और अमेरिका में सरकारी बॉन्डों में तेजी आई,जिससे 10 साल के ट्रेजरी बॉन्डों पर यील्ड नौ बेसिस पॉइंट गिरकर 4.34 फीसदी हो गई।डॉलर फरवरी के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।सोने की कीमत 4,700 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई, जबकि बिटकॉइन में लगातार सातवें दिन तेजी दर्ज की गई।

More news