राघव चड्ढा को भाजपा में आते ही मिला जश्न का मौका, जानें धमाकेदार जीत पर क्या बोले
राघव चड्ढा को भाजपा में आते ही मिला जश्न का मौका, जानें धमाकेदार जीत पर क्या बोले

04 May 2026 |   24



 

नई दिल्ली। बीते दिनों आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पश्चिम बंगाल,असम से पुडुचेरी तक में कमल खिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है।आप संस्थापक सदस्य रहे राघव चड्ढा ने पांच राज्यों के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी पार्टी को बधाई दी। राघव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तारीफ की।

पिछले महीने अप्रैल में राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी में अब तकी सबसे बड़ी टूट के सूत्रधार बने।राघव आप के छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होते ही राघव को जश्न का मौका मिला है। पश्चिम बंगाल में जहां भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई है तो असम में लगातार तीसरी सत्ता प्राप्त की है। पुडुचेरी में भी कमल खिला तो बंगाल में भी भाजपा ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि शानदार चुनावी नतीजों के लिए पूरे भाजपा परिवार को बधाई।पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक और निर्णायक जीत वास्तव में उल्लेखनीय है। राघव ने कहा कि असम और पुडुचेरी के नतीजे दिखाते हैं कि लोगों का भरोसा विकास और मजबूत गर्वनेंस में कायम है।यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णायक नेतृत्व, अमित शाही जी के रणनीतिक दृष्टि और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के प्रतिबद्ध प्रयासों का प्रमाण है। यह जीत उन सभी नागरिकों की है जो ज्यादा मजबूत और विकसित भारत चाहते हैं।

बता दें कि कभी अरविंद केजरीवाल के खास रणनीतिकार रहे राघव चड्ढा को पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता के लिए अहम बताया जाता था। हालांकि 2023 के अंत से ही राघव पार्टी में दरकिनार कर दिए गए थे। अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले में गिरफ्तारी से ट्रायल कोर्ट से मिली राहत तक राघव चुप्पी साधे रहे। अप्रैल की शुरुआत में आप ने राघव को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया और सभापति को खत लिखकर यह भी मांग की गई कि पार्टी की ओर से उन्हें बोलने का समय ना दिया जाए। एक महीने बाद राघव ने आप को ऐसी चोट दी,जिसकी शायद कल्पना भी नहीं की गई थी। राघव के साथ आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक और राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाए गए अशोक मित्तल भी भाजपा में चले गए।

More news