राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले उपदेश दे रहे हैं,अयोध्या को बदनाम किया:सीएम योगी*
राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले उपदेश दे रहे हैं,अयोध्या को बदनाम किया:सीएम योगी*

20 Jun 2026 |   30



ब्यूरो सुनील कुमार पाण्डेय 

अयोध्या।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या जिले की रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया।सीएम ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।सीएम ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले उपदेश दे रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ने कई सालों तक रोड़ा अटकाए रखा था।

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज रामभक्तों के अपमान की बात कर रहे हैं,वही पहले राम का नारा लगाने वालों और कारसेवकों पर गोली चलवाते थे।सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के दोहरे चरित्र को जनता भलीभांति जानती है। सीएम ने कहा कि सपा के दोहरे चरित्र को देखो,कहती है कि राम भक्तों का अपमान हुआ है। सीएम ने कहा कि कारसेवकों और रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग उपदेश देने चले हैं।हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बैठाई,एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी।मैं सभी से कहूंगा कि कोई भी अनर्गल टिप्पणी न करें,जो रामभक्तों को आहत करे।

सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष किया गया है।कांग्रेस ने मंदिर निर्माण रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था और सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम के अस्तित्व तक पर सवाल उठाए गए थे। सीएम ने कहा कि आज वही लोग अयोध्या और रामभक्तों की चिंता जताने का दिखावा कर रहे हैं।राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। अगर किसी के पास चंदा या चढ़ावा चोरी से संबंधित कोई सबूत है तो वह जांच एजेंसी को सौंपे।जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो वह किसी भी कीमत पर नहीं बचेगा।

सीएम योगी ने सभी पक्षों से अपील की कि जांच रिपोर्ट आने तक अनर्गल बयानबाजी से बचें और किसी के चरित्र हनन का प्रयास न करें। सीएम ने कहा कि अयोध्या और रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली बातें नहीं होनी चाहिए।जनता को भी ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर बन न पाए,इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था।सुप्रीम कोर्ट में बेशर्मी के साथ कहा था कि राम तो हुए ही नहीं। सीएम ने कहा कि वही कांग्रेस आज अयोध्या पर बहुत मचल रही है। कह रही है कि रामभक्तों का अपमान हुआ।

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी ने मां कामाख्या धाम में पूजा-अर्चना की। सीएम ने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का लोकार्पण किया और वीरांगना झलकारी बाई की 22 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

More news