नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार महिलाओं को अच्छी ट्रांसपोर्ट सर्विस देने के लिए लेडीज स्पेशल बस सर्विस का विस्तार करने जा रही है,इसके जरिए 50 और बसों को जोड़ा जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 50 बसों में से 25 बस छात्राओं के लिए होंगी,जो यूनिवर्सिटी स्पेशल होंगी,बाकी 25 बसें बाहरी दिल्ली के इलाकों में चलाई जाएंगी।
परिवहन विभाग ने कहा...
परिवहन विभाग ने कहा है कि इन बसों को जिन रूट पर चलाया जाएगा उसमें से कुछ इलाकों की पहचान कर ली गई है जबकि अन्य इलाकों की भी पहचान की जा रही है।एक अधिकारी ने बताया कि लेडीज स्पेशल बसों में सिर्फ महिला यात्री ही सफर कर सकेंगी।हम पहले से ही लेडीज स्पेशल बसों का संचालन कर रहे हैं मगर अब हम इसे और ज्यादा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। इन बसों में और भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे।अधिकारी ने बताया कि सरकार सहेली पिंक कार्ड का अध्ययन कर रही है और साथ ही पिंक टिकटों के डेटा को भी देखा जा रहा है ताकि उन रूट्स का पता लगाया जा सके,जहां पर लेडीज स्पेशल बसों की ज्यादा जरूरत है।
डीटीसी के बेड़े में कितनी बसें
बता दें कि 7 जुलाई को रेखा गुप्ता सरकार ने बसों के बेड़े में 300 और इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ा था,इससे दिल्ली परिवहन निगम में बसों की कुल संख्या 6,600 हो गई है,जिनमें 4,845 इलेक्ट्रिक बसें हैं तो 1,755 सीएनजी बसें हैं।रेखा सरकार का लक्ष्य है कि 2028-29 तक राजधानी की सड़कों पर लगभग 14 हजार बसें दौड़ें।
पिंक सहेली कार्ड को लेकर नया सर्कुलर
डीटीसी की बसों में 1 अगस्त से मुफ्त सफर करने के लिए महिलाओं के पास पिंक सहेली कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।डीटीसी ने कहा है कि दिल्ली में महिलाओं के लिए एक अगस्त से पिंक सहेली कार्ड के बिना बस सेवा मुफ्त नहीं होगी।यानी में महिलाएं 1 अगस्त से इस कार्ड के बिना मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगी। रेखा गुप्ता सरकार मौजूदा कागजी पिंक टिकट व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खत्म कर रही है।
सफर तो मुफ्त रहेगा,लेकिन…
डीटीसी के ताजा सर्कुलर के मुताबिक कागजी पिंक टिकट अब सिर्फ 31 जुलाई तक ही जारी किए जाएंगे।सर्कुलर में जानकारी दी गई है कि 1 अगस्त से जिस महिला के पास पिंक सहेली कार्ड होगा उन्हें ही मुफ्त यात्रा की छूट मिलेगी। महिलाओं को डीटीसी और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांज़िट सिस्टमक्लस्टर बसों में एंट्री के वक्त कार्ड को टैप करना होगा।