ट्रंप ने ईरान से की ये बड़ी मांग,कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
ट्रंप ने ईरान से की ये बड़ी मांग,कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

11 Aug 2026 |   39



 

नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान में सबकुछ ठीक होता नहीं दिख रहा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने ऐसी मांग रख दी है,कच्चे तेल की कीमतों में अचानक फिर आग लगी नजर आ रही है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ने के दावे कर रहे ट्रंप ने अचानक ईरान के सामने एक बड़ी मांग रख दी है,इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर हुआ है।एक झटके में लगभग 5 फीसदी उछल गई।

कच्चे तेल की कीमतों में तगड़ा उछाल

अमेरिका और ईरान युद्ध से गहराए मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर आने वाले हर अपडेट का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता नजर आया है।बीते सोमवार को एक बार फिर इंटरनेशनल मार्केट में आग लग गई। कच्चे तेल का भाव लगभग 5 फीसदी की उछाल के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया।कच्चा तेल 4.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर 82 डॉलर के आसपास ट्रेड करता हुआ नजर आया। यही नहीं तेल के साथ ही नेचुरल गैस की कीमत भी 4.60 फीसदी की छलांग लगाकर 2.784 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी।

ट्रंप ने ऐसा क्या कहा,तेल में लगी आग

कच्चे तेल की कीमतों में अचानक ये तगड़ा उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के सामने रखी गई एक नई मांग के के बाद देखने को मिली है। ट्रंप ने ईरान से उन लोगों के लिए मुआवजे की मांग की है,जो ईरान से जुड़े तमाम संघर्षों में अपनी जान गंवा चुके हैं या फिर गंभीर घायल हुए हैं। ट्रंप ने दो टूक कहा है कि अब भविष्य में US-Iran Talk में ये मुद्दा भी शामिल किया जाएगा।

इन मुद्दों पर अटकी बात,अब नया ट्विस्ट

कई बार अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बात आगे बढ़ने के दावे किए गए हैं, लेकिन अब तक टेंशन खत्म नहीं हो सकी है।हालांकि‌ युद्ध थम गया है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों में तनातनी जारी है,जो विश्व की कुल तेल जरूरत के लगभग 20 फीसदी की आवाजाही के लिए जरूरी है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग,ईरान की बीते पांच महीने चले सैन्य संघर्ष में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग के बाद की गई है।ट्रंप ने ईरान की इस मांग को दिलचस्प विचार बताते हुए कहा कि वह भी तेहरान से इसी तरह की मांग कर रहे हैं।बहरहाल अमेरिका और ईरान के बीच आए इस नए ट्विस्ट ने तेल की कीमतों में उछाल ला दिया है और एक बार फिर दुनिया में महंगाई का जोखिम बढ़ गया है।

More news