जल रहा पीओके और बलूचिस्तान,ढह रहा पाकिस्तान, लश्‍कर आतंकी ने उगला जहर,ऑपरेशन सिंदूर से भी कनेक्‍शन
जल रहा पीओके और बलूचिस्तान,ढह रहा पाकिस्तान, लश्‍कर आतंकी ने उगला जहर,ऑपरेशन सिंदूर से भी कनेक्‍शन

25 Aug 2026 |   25



 

नई दिल्ली।भारत के खिलाफ लगातार आतंकी की जमीन तैयार करने वाले पाकिस्तान का घिनौना सच एक बार फिर बेनकाब हो गया है।आतंकी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा के वरिष्ठ कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ का एक नया वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में वह न सिर्फ भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है बल्कि पाकिस्तान की अंदरूनी बदहाल पर आंसू बहा रहा हो। हाफिज अब्दुल अपने शागिर्दों को यकीन दिलाने की कोशिश कर रहा है कि पाकिस्तान के हालात इंशाअल्लाह जरूर ठीक होंगे।

बता दें कि हाफिज अब्दुल रऊफ वही आतंकी मौलवी है,जो पिछले साल मई में भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए लश्कर आतंकियों के जनाजे में दिखा था। पाकिस्तानी सेना के कई शीर्ष सैन्य और नागरिक अधिकारी भी उस जनाजे में शामिल थे,जिसने पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के नापाक गठजोड़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोल खोलकर रख दी थी।

अपने जहरीले भाषण में हाफिज अब्दुल रऊफ ने कबूल किया है कि पाकिस्तान अब भीतर से ढह रहा है।र‌ऊफ ने साफ शब्दों में माना कि बलूचिस्तान,खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर अब शांत नहीं रहे हैं।वहां के हालात पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं।बौखलाहट में र‌ऊफ ने इन सभी अंदरूनी संकटों का ठीकरा भारत पर फोड़ने की कोशिश की,लेकिन र‌ऊफ का यह बयान इस बात का सीधा सबूत है कि पाकिस्तान के अंदर गृह युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं।

हाफिज अब्दुल रऊफ ने कहा,मैं कश्मीरियों को पैगाम देता हूं कि कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी,मैं पैगाम देता हूं बलूचिस्तान के मुसलमानों भाइयों को कि दहशतगर्दी खत्म होगी,मैं पैगाम देता हूं केपीके भाइयों को कि दहशतगर्दी खत्म होगी।इसके आगे फिर र‌ऊफ भारत के खिलाफ नफरती बयानबाजी कर रहा है।ऐसा लगता है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय मुरीदके में लश्कर के मुख्यालय मरकज-ए-तय्यबा पर जिस तरह से भारतीय सेना ने हमले में कहर बरपाया था उससे ये आजतक उबर नहीं पाया है।

More news