चीन के लिए अवसर बनी खाड़ी देशों की आपदा,अरब हो या ईरान-धंधा ही सबकुछ
चीन के लिए अवसर बनी खाड़ी देशों की आपदा,अरब हो या ईरान-धंधा ही सबकुछ

07 Oct 2026 |   22



 

नई दिल्ली।चीन की विस्तारवादी नीति को पूरा विश्व जानता है।अब चीन का विस्तार जमीनों पर नहीं कारोबार पर अधिक नजर आ रहा है।चीन का ईरान में निवेश और कारोबार हमेशा से रहा है,लेकिन अरब या खाड़ी देशों के साथ चीन के बढ़ते रिश्तों के बारे में शायद ही ज्यादातर लोगों को पता हो।ईरान के साथ अरब देशों के युद्ध के बीच चीन ने दोनों हाथों से पैसे लुटाए और अपने लिए अवसर बनाया है।चीन ने ईरान के साथ कारोबारी रिश्तों को तो बेहतर किया ही है।साथ ही अरब देशों में भी अपने निवेश को बढ़ा दिया है।सबसे बड़े एलएनजी उत्पादक देश कतर को चीन ने एक बार फिर 3 अरब डॉलर का कर्ज दिया है।

कतर की सरकारी कंपनी कतरएनर्जी को चीन के बैंकों ने 3 अरब डॉलर यानी करीब 28 हजार करोड़ रुपये का कर्जा दिया है।चीन ने यह मदद तब की है, जबकि उसके साझेदार ईरान के साथ अमेरिका और अरब देशों का युद्ध चल रहा है। कतर को यह पैसा बैंक ऑफ चाइना, इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना और चाइना कंस्ट्रक्शन बैंक ने दिया है।यह कर्ज 5 साल की अवधि के लिए है।इसकी ब्याज दर ओवरनाइट फाइनेंसिंग रेट के मुकाबले करीब 0.50 फीसदी ज्यादा होगी।

More news