नई दिल्ली।दुर्गा पूजा,दिवाली और छठ के त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ में बढ़ोतरी होती जा रही है।रिजर्व टिकट बुकिंग स्टेटस से पता चलता है कि हर रूट में गाड़ियों की आवश्यकता है।लोगों को घर पहुंचने में सुविधा हो रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर रहा है।रेलवे ने ट्रेन नंबर 01483/01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है।महाराष्ट्र के खड़की जो पुणे के पास है और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।यह ट्रेन चार राज्यों से होकर गुजरेगी।
ट्रेन नंबर 01483/01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की स्पेशल ट्रेन दिल्ली,राजस्थान,मध्य प्रदेश,गुजरात और महाराष्ट्र के 18 स्टेशनों पर रुकने वाली है।रेलवे के इस स्पेशल ट्रेन से छह राज्य के यात्रियों को त्योहार पर फायदा होने वाला है।
ट्रेन नंबर 01483/01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 01483/01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की ट्रेन सप्ताहिक ट्रेन होगी, जो सप्ताह में दोनों दिशाओं से दो दिन चलाई जाएगी।ट्रेन नंबर 01483 खड़की से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को खड़की स्टेशन से संचालित होगी।ट्रेन नंबर 01484 हजरत निजामुद्दीन से खड़की स्पेशल ट्रेन वापसी में 07 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक हर बुधवार और शनिवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाई जाएगी।
01483/01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की ट्रेन का टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 01483 खड़की-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन खड़की रेलवे स्टेशन से शाम 17:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 18:10 बजे हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।ट्रेन 01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की स्पेशल ट्रेन वापसी में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रात 22:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 22:15 बजे खड़की स्टेशन पहुंचेगी।
01483/01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की ट्रेन का स्टॉपेज
01483/01484 हजरत निजामुद्दीन-खड़की ट्रेन यात्रा के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर को जोड़ते हुए कई प्रमुख व्यापारिक और धार्मिक केंद्रों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।यह ट्रेन खड़की और हजरत निजामुद्दीन के बीच 18 स्टेशनों पर रुकेगी,जिसमें लोनावला,कल्याण जंक्शन,भिवंडी रोड,वसई रोड,पालघर, वापी,वलसाड,सूरत,वडोदरा जंक्शन,रतलाम जंक्शन,भवानी मंडी,कोटा जंक्शन,सवाई माधोपुर जंक्शन और मथुरा जंक्शन शामिल है।
रेलवे ने यात्रियों से की ये अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन का टाइम टेबल और लाइव सीट उपलब्धता की जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे के आधिकारिक रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं,इसके अलावा आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट (www.enquiry.indianrail.gov.in) पर जाकर भी टिकट बुकिंग की स्थिति जांची जा सकती है।