अयोध्या के संतों ने अखिलेश यादव के दौरे को लेकर खोला मोर्चा,कहा-अयोध्या में घुसने नहीं देंगे,पहले गोली चलवाने के लिए माफी मांगे
अयोध्या के संतों ने अखिलेश यादव के दौरे को लेकर खोला मोर्चा,कहा-अयोध्या में घुसने नहीं देंगे,पहले गोली चलवाने के लिए माफी मांगे

11 Nov 2026 |   21



 

अयोध्या।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या दौरे को लेकर रामनगरी अयोध्या के संतों ने मोर्चा खोल दिया है।संतों ने बड़ी बैठक की है।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने कहा कि दर्शन करने आ रहे अखिलेश का स्वागत है।राजकुमार दास ने शर्त रख दी कि जिन्होंने कार सेवकों पर गोली चलवाई,उन्हें माफी मांगनी होगी,जो लोग उस घटना में हताहत हुए उनके परिजनों से माफी मांगनी होगी, नहीं तो अयोध्या में घुसने नहीं देंगे।

बुधवार को मणिराम दास छावनी में उत्तराधिकारी कमलनयन दास की अध्यक्षता में रामनगरी के प्रमुख 400 संतों की बैठक चल रही है।इस बैठक में रामनगरी के संत-महंत शामिल हैं। बैठक में अखिलेश यादव के अयोध्या पर दौरे को लेकर संतों ने मोर्चा खोला है।संतों ने अपना पक्ष रखे।संतों ने अखिलेश यादव के अयोध्या आने को विरोध जताया है।संतों ने अखिलेश के सामने एक शर्त भी रखी है। संतों का कहना है कि अयोध्या आने से पहले अखिलेश कारसेवकों के परिजनों से माफी मांगें। इसके बाद ही अयोध्या आकर दर्शन-पूजन करें।

बता दें कि एक मीडिया के कार्यक्रम में अयोध्या से सपा के विधायक तेज नरायन पांडेय ऊर्फ पवन पांडेय ने ऐलान किया था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या आएंगे। पवन पांडेय ने कहा कि अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या आएंगे।उनका दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा।वे पूरा दिन रामनगरी में बिताएंगे। अखिलेश यादव पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। अखिलेश यादव इसके बाद राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान सपा प्रमुख के साधु-संतों और महंतों से मिलने का भी कार्यक्रम है।पवन पांडेय के इस बयान के बाद सियासत चरम पर है।

More news