विष्णु दास का ऐलान,जो मौलाना जर्जिस की काटकर लाएगा जीभ,उसे मिलेगा 21 लाख रुपये
विष्णु दास का ऐलान,जो मौलाना जर्जिस की काटकर लाएगा जीभ,उसे मिलेगा 21 लाख रुपये

23 Nov 2026 |   28



 

अयोध्या।बिहार में तकरीर के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना जर्जिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।इसी कड़ी में महामंडलेश्वर विष्णु दास ने मौलाना जर्जिस की जीभ काटकर लाने वाले को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की है।महामंडलेश्वर ने मौलाना जरजिस के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।बयान में मुसलमानों के बीच भाईचारा खत्म करने और समाज को बांटने का आरोप लगाया।

क्या बोले थे मौलाना जर्जिश

अपनी तकरीर के दौरान मौलाना जर्जिश अंसारी ने सीएम योगी को लेकर विवादित बयान दिया है।मौलाना ने कहा कि ये लोग धर्म के ठेकेदार बनते हैं,लेकिन अंदर से गुंडे हैं और लाशों के सौदागर हैं। मौलाना ने सीएम योगी को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं।मौलाना ने मुसलमानों की लिंचिंग को लेकर भी सवाल उठाए।मौलाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि मौलाना जर्जिश अंसारी ने ये तकरीर बिहार के पूर्णिया जिले में 20 नवंबर को दी थी,इस तकरीर के दौरान मौलाना ने फिलीस्तीन की बात करते हुए कहा कि अगर हम फिलीस्तीन पर कुछ भी बोलते हैं तो हुक्मरानों उसे अपराध मानते हैं,लेकिन अब मुस्लिम दबकर नहीं रहेंगे।

पहले भी रह चुके हैं विवादों में

22 जुलाई को बिहार के कटिहार में आयोजित एक धार्मिक सभा के दौरान मौलाना जर्जीस अंसारी ने भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी,इससे पहले 29 जून को भी मौलाना ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए अपने बयान को लेकर विवादों में रहे थे,इन मामलों में लखनऊ में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

मौलाना जर्जिश के बयान पर रशीद फिरंगी महली का पलटवार

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान यूपी कहीं फिलिस्तीन न बन जाए पर कहा,उत्तर प्रदेश की तुलना फ़िलिस्तीन से करना एक बहुत ही गैर-संजीदा बात है,यूपी में मुसलमान पूरी इज़्ज़त और वक़ार के साथ अपनी ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं,मुसलमान एक खुद-मुख्तार और बा-वक़ार कौम है,मुसलमानों के बारे में तरह-तरह की बयानबाज़ी-जैसे कभी कहना कि मुसलमान दरी बिछाता है या सेकंड क्लास सिटीज़न हो गया है-बिल्कुल बेमानी और गैर-ज़रूरी है,अपने मुल्क में मुसलमान इज़्ज़त से रहना जानता है और अल्लाह ने उन्हें हुनर और ताकत दी है कि वे अपने बलबूते अपनी रोज़ी-रोटी कमा रहे हैं।

More news