धनंजय सिंह।अमेरिकी टैरिफ का खतरा बढ़े या फिर ट्रेड वॉर शुरू हो।मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई चेन टूटी और ग्लोबल टेंशन चरम पर टूट गया।अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार टैरिफ का डर दिखाकर भारत के निर्यात को प्रभावित करना चाहते हैं,इन आंकड़ों को देखकर ट्रंप के मंसूबों पर पानी फिर सकता है। साल 2027 तक भारत का कुल निर्यात 1 ट्रिलियन डॉलर के पार जा सकता है।फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जीडीपी के मजबूत आंकड़े,तेजी से बढ़ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बदौलत भारत इस आंकड़े को छूने के करीब है।
टैरिफ,ट्रेड वॉर,ग्लोबल टेंशन और होर्मुज से सप्लाई चेन टूटने के बावजूद भारत का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है।भारत ने एक्सपोर्ट को 1 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचाने का टागरेट सेट किया है।चालू वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 1 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।चालू वर्ष के पहले सात महीनों में भारत का निर्यात 570 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।भारत के ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन में लगभग 12 प्रतिशत का ग्रोथ हुआ है। 19 प्रतिशत के आसपास क्रेडिट ग्रोथ जैसे संकेतक देश की इकोनॉमी की मजबूती को दिखाते हैं।
भारत का विकास दर 7.8 प्रतिशत के रफ्तार से बढ़ रहा है। दूसरी तिमाही में भी जीडीपी के मजबूत प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है।विश्व दो जंग से जूझ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल,टैरिफ को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ रही है, वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों,समुद्री मार्गों में रुकावटों और हवाई यात्रा को प्रभावित करने वाली घटनाओं के बीच भारत तेजी से बढ़ रहा है।खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की तरक्की, जीडीपी ग्रोथ और कम ब्याज दर के मुरीद हो चुके हैं।
केंद्र सरकार लगातार सुधारों को आगे बढ़ा रही है,नई नीतियां लागू कर रही है,ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ा रही है। केंद्र सरकार केवल वर्तमान नहीं बल्कि अगले 20 से 25 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बना रही है।विकसित भारत 2047 का विजन नीति निर्माण के केंद्र में है और देश को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत लगातार मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दे रहा है,जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल बना रहा है,उपभोक्ता-अनुकूल बनाने के लिए सुधार किए जा रहे हैं। टैक्सों को तर्कसंगत बनाने और प्रोसेस को आसान करने से खपत और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।