बांग्लादेश में बवाल से भारत की बल्ले-बल्ले,Zara-H&M समेत विश्व के बड़े ब्रांड्स ने बदला ठिकाना,अब भारत में लगेगी ऑर्डर्स की झड़ी
बांग्लादेश में बवाल से भारत की बल्ले-बल्ले,Zara-H&M समेत विश्व के बड़े ब्रांड्स ने बदला ठिकाना,अब भारत में लगेगी ऑर्डर्स की झड़ी

28 Nov 2026 |   22



 

नई दिल्ली।बांग्लादेश में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी की मांगों को लेकर पिछले 26 दिनों से मजदूरों का प्रदर्शन जारी है।मजदूर हड़ताल पर हैं।बांग्लादेश की 4000 से ज्यादा गारमेंट फैक्ट्रियों पर ताला लग गया है।
बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (BGMEA) के मुताबिक इस प्रदर्शन और तालाबंदी की वजह से 317 फैक्ट्रियों को 428 मिलियन डॉलर का सीधा नुकसान हुआ है,इतना ही नहीं 254 मिलियन डॉलर के विदेशी ऑर्डर कैंसिल हो गए हैं,अब ग्लोबल ब्रांड बांग्लादेश से दूर होने लगे हैं।

बांग्लादेश से दूर हो रहे हैं ग्लोबल ब्रांड्स

बांग्लादेश में मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन और तनाव के चलते ग्लोबल ब्रांड दूरी बनाने लगे हैं।टाइम पर डिलीवरी न मिलने का डर और कारोबार को लेकर बढ़ रहे खतरे के चलते  Zara और H&M जैसे ग्लोबल फैशन ब्रांड बांग्लादेश से बाहर हो रहे हैं।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन ब्रांड्स ने अपने ऑडर्स कैंसिल कर दिए हैं। नवंबर के पहले दो हफ्तों में 254 मिलियन डॉलर से अधिक का आर्डर कैंसिल हुआ है।सिर्फ विरोध प्रदर्शन ही नहीं बीते कुछ सालों में बांग्लादेश में बिगड़े हालात,ऊर्जा संकट,राजनीतिक अनिश्चितता के बीच विदेशी कंपनियों के बीच उसके कम लागत वाली छवि बदल रही है। विदेशी ब्रांड्स कम लागत के बजाए सुरक्षित मैन्युफैक्चरिंग और आसान निर्यात वाले विकल्प को खोज रही है।

क्या बांग्लादेश का विकल्प बनेगा भारत 

चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक बांग्लादेश हर साल लगभग 38 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट करता है,इस एक्सपोर्ट पर मजदूरों का प्रदर्शन हावी हो गया है। घरेलू हिंसा और विरोध प्रदर्शन के चलते इस सेक्टर को बड़ा नुकसान हो रहा है।हालांकि भारत के लिए ये बड़ा मौका है।

भारत के गारमेंट्स सेक्टर के लिए बूस्टर डोज 

भारत का गारमेंट निर्यात सिर्फ 16 अरब डॉलर का है। भारतीय कंपनियों को नए आर्डर मिलने लगे हैं।ब्रिटेन,यूरोप के ब्रांड भारतीय कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं, Zara, H&M , Marks & Spencer, Celio  गैप, बफैलो जैसी ग्लोबल रिटेल ब्रांड्स भारतीय कंपनियों से संपर्क बना रही हैं। भारत का ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता हो चुका है,यूरोपीय यूनियन के साथ भी जल्द FTA लागू हो जाएगा,भारत की तेज रफ्तार इकोनॉमी,राजनीतिक स्थिरता और बढ़ते निर्यात की बदौलत ग्लोबल गारमेंट्स कंपनियां भारत का रुख कर सकती हैं।

More news