एसएसपी उदय शंकर सिंह की पुलिस ने चार जुआरियों को धर दबोचा
एसएसपी उदय शंकर सिंह की पुलिस ने चार जुआरियों को धर दबोचा




15 Jun 2021 |  337



रिपोर्ट-जिला संवाददाता तुर्रम सिंह राजपूत 



 एटा।सकरौली थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून का राज कायम करने के लिए एक्शन मोड़ में आ चुके है। आज थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा, 2310 रुपये 52 ताश के पत्तो सहित जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के कुशल निर्देशन में जुआरियों और सट्टेबाजों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सकरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2310 रुपये व 52 ताश के पत्तो सहित जुआ खेलते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि सत्यवान पुत्र लाल सिंह, विवेक कुमार पुत्र विनोद पाल सिंह, राजेश पुत्र अशोक पाल सिंह, रिंकू पुत्र उदयवीर सिंह ग्राम ग्वालियरा को गिरफ्तार किया गया है।


More news