सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव व जुगेंद्र पर एक और मुकदमा हुआ दर्ज,महिला ने लगाए गंभीर आरोप
सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव व जुगेंद्र पर एक और मुकदमा हुआ दर्ज,महिला ने लगाए गंभीर आरोप

19 Mar 2023 |  308




एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मलावन थाने में समाजवादी पार्टी नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव इनके दोनों बेटे और भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। एक साल पहले आसपुर में जमीन पर कब्जा करने के दौरान महिला के साथ छेड़खाड़ी का भी आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार मलावन थाना क्षेत्र के लालडुंडवारा के रहने वाले संजू ने समाजवादी पार्टी नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव इनके दोनों बेटे और भाई जुगेंद्र सिंह यादव पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मौजा आसपुर में गाटा संख्या 661स, 670/1 और 130 में सहखातेदार है। इस जमीन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, इनके बेटे प्रमोद और सुबोध यादव दो अन्य गुंडों के साथ 11 फरवरी 2022 को कब्जा करने पहुंचे। यह जमीन इनके स्कूल के बराबर में है।कब्जे का विरोध किया तो इन लोगों ने गले में पड़े अंगोछे को कसकर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मेरी पिटाई की, मेरी पत्नी बचाने आई तो उसको भी पीटा गया और छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। दोनों ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई।तहरीर में कहा गया कि वर्तमान में दोनों भाई जेल में हैं तो मुझे न्याय मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री योगी पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय दिलाएंगे।

थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि सपा नेताओं के खिलाफ तहरीर मिली थी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट शुभम कुमार)

More news