संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा आज, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक भी होगी
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा आज, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक भी होगी

29 Sep 2026 |   25



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

एटा।जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।बैठक जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक संबंधित गतिविधियां प्रस्तावित हैं। अभियान के सफल संचालन के लिए यह द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक आयोजित की जा रही है।

सीएमओ ने बताया कि बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों,विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों,प्रस्तावित गतिविधियों तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। संबंधित विभागों के बीच समन्वय और अभियान की प्रगति को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

सीएमओ ने बताया कि इसी दिन एवं इसी समय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) तथा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक भी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति के साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों की समीक्षा की जाएगी।

सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से सभी अद्यतन सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

More news