नगर पालिका में आयुष चिकित्सा शिविर, 390 मरीजों को मिला उपचार
नगर पालिका में आयुष चिकित्सा शिविर, 390 मरीजों को मिला उपचार

24 Sep 2026 |   20



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

एटा।ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से बुधवार को नगर पालिका परिषद एटा परिसर में निशुल्क वृहद आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में आयुर्वेद,यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सकों ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता,अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अमित गुप्ता,जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लता मंगलानी,नोडल अधिकारी आयुर्वेद दिवस डॉ. अनुज कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक और आयुष विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित दिनचर्या में आयुर्वेद के सिद्धांतों को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए खान-पान,दिनचर्या एवं योग आदि पर ध्यान देने की बात कही।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद,यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा कुल 390 रोगियों को चिकित्सा लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग की ओर से जनपद के विभिन्न आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालयों में भी चिकित्सा एवं योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. विपुल विक्रम, डॉ. नैंसी अग्रवाल, डॉ. मधुवन किशोर, डॉ. रूपेश, डॉ. मुकेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक व्यासमुनी पाठक सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news