शनि जात शांतिपूर्ण संपन्न,हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शनि जात शांतिपूर्ण संपन्न,हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

05 Jul 2026 |   27



 

तुर्रम सिंह राजपूत✍️

एटा।आषाढ़ मास के पहले शनिवार पर जलेसर में छोटे मियां-बड़े मियां की दरगाह पर आयोजित शनि जात कार्यक्रम शनिवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन और इबादत की।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन और उपजिलाधिकारी पीयूष रावत के पर्यवेक्षण में प्रशासन ने मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात,पेयजल,स्वास्थ्य,स्वच्छता,विद्युत और अग्निशमन की व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग,पुलिस और होमगार्ड की तैनाती रही, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा दल,एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई।नगर पालिका ने साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी। बिजली विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक मरम्मत कार्य भी कराया।प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की,जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

डीएम अरविन्द सिंह ने कहा कि जनसामान्य की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों,पुलिस,कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

More news