ब्यूरो तुर्रम सिंह
एटा/लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अपराध (EOW) लखनऊ राजकुमार सिंह ने दो कांस्य पदक अपने नाम कर प्रदेश का मान बढ़ाया।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 से 13 मई तक राजधानी लखनऊ में आयोजित हुई,इसमें देशभर की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया।यूपी पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकुमार सिंह ने मिक्स्ड डबल्स और वेटरन पुरुष डबल्स इवेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
प्रतियोगिता में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और उत्तर प्रदेश के खेल सचिव सुहास एलवाई ने राजकुमार सिंह को पदक पहनाकर सम्मानित किया।इस सम्मान के साथ यूपी पुलिस विभाग में खुशी और गर्व का माहौल है।
राजकुमार सिंह की खेल यात्रा पहले से ही गौरवपूर्ण रही है। इससे पहले साल 2017 में कोच्चि में आयोजित इसी ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में राजकुमार सिंह ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। राजपत्रित श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले राजकुमार सिंह उत्तर प्रदेश के अब तक के एकमात्र अधिकारी हैं।
इसके अलावा राजकुमार सिंह द्वारा प्रदेश स्तर पर एक दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल जीतकर लगातार अपनी प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया जा चुका है। राजकुमार सिंह की इस सफलता से यूपी पुलिस के खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।खेल प्रेमियों और पुलिस अधिकारियों ने राजकुमार सिंह की इस उपलब्धि को मेहनत,अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।