मिशन शक्ति:छात्रा वंशिका बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका
मिशन शक्ति:छात्रा वंशिका बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका

14 Oct 2026 |   26



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

एटा।मिशन शक्ति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय नगला पवल में बेटियां बनें प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें पांचवीं की छात्रा वंशिका को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है।

एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनी वंशिका ने प्रार्थना सभा कराई।इसके बाद कक्षाओं का निरीक्षण किया और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उसे छात्र उपस्थिति,मध्याह्न भोजन और पत्राचार से संबंधित रजिस्टरों की जानकारी दी।साथ ही ऑनलाइन छात्र उपस्थिति प्रणाली और विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों से भी अवगत कराया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आपातकालीन सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस सहायता नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई।

इस पहल से छात्राओं को विद्यालय की कार्यप्रणाली समझने और नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला।

More news