ब्यूरो तुर्रम सिंह
एटा।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान-2026 की समीक्षा की। डीएम ने पात्र मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम एम.अरुन्मोली ने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकता है।
डीएम एम. अरुन्मोली ने कहा कि एएसडीडी सूची में किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से शामिल होने पर संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। डीएम ने राजनीतिक दलों से सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार मोरल और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।