दिल में राम और संविधान को बगल में रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं:मनीष सिसोदिया
दिल में राम और संविधान को बगल में रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं:मनीष सिसोदिया


14 Sep 2021 |  240



 ब्यूरो जितेंद्र प्रताप तिवारी 



अयोध्या।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव से पहले रामनगरी में भगवान राम की शरण में पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रामलला का दर्शन कर भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही अरविंद केजरीवाल सरकार चला रहे हैं,वहीं उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का अवसर मिले,इसके लिए भगवान राम के समक्ष अर्जी भी लगाई है।भगवान राम को दिल में और संविधान को बगल में रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं।



दिल्ली डिप्टी सीएम सिसोदिया ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस भरोसे के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है,अब वही भाजपा की नीतियों और रीतियों से रूठ चुकी है और अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।



डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी सरकार ने जनता से वादा किया था कि वह प्रदेश को भ्रष्टाचार व गुंडाराज मुक्त करेंगी, लेकिन भाजपा के शासनकाल में गुंडाराज और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है।भाजपा राम के नाम पर भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रही हैं, क्योंकि भाजपा न आम की है और न ही राम की।


More news