
अमृत महोत्सव व मेरा माटी-मेरा देश के अभियान को सफल बनाएं : एमएलसी
बल्दीराय की मिट्टी को अमृत कलश से जोड़ने का मिला सौभाग्य : शिवकुमार सिंह
रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह
सुल्तानपुर।बल्दीराय ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लाॅक सभागर में बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी बूथ व सेक्टर अध्यक्ष आजादी का अमृत महोत्सव व मेरा माटी-मेरा देश के अभियान को सफल बनाएं।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार की ओर से चलाए जा रहे मेरा माटी-मेरा देश अभियान में सभी कार्यकर्ता सहयोग करें। अपने गांव और वार्डों में कम से कम 75 पौधों का रोपड़ करने के साथ ही सभी कार्यकर्ता अपने गांव के सभी घरों से मिट्टी संग्रह कर कलश में भरें।
विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आजादी के अमृत महोत्सव में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल के पहले साल में देश में विकास की नई झलक दिखाई दी है। पीएम मोदी ने नए भारत के लिए 140 करोड़ लोगों को अगले 25 साल में बढ़ने का अवसर दिया है। इसके लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इस अभियान की शुरूआत की गई है।
ब्लाॅक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर पार्टी के अभियान को सफल बनाएं। बल्दीराय की माटी अमृत कलश में संग्रह करना हर कार्यकर्ता का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य बिना भेदभाव के विकास करना है और राष्ट्र को हर स्तर पर मजबूत करना है।बल्दीराय भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद सैनिकों,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित कर देश में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना है।
इस मौके पर बीडीओ सत्यनारायण सिंह, मंडल प्रभारी राम नारायण उपाध्याय,आचार्य सूर्यभान पांडेय,मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांड़े दादा,प्रधान मोहम्मद सम्मू पप्पू,प्रधान जय प्रकाश मिश्रा,सुनील सिंह,कार्यक्रम के सयोंजक दिलीप सिंह, राजधर शुक्ल,प्रधान दुर्गेश सिंह,शिव सिंह,प्रधान बलराम यादव,बजरंग सिंह, प्रधान सुरेश प्रजापति, नरेंद्र अग्रहरि, प्रधान हजारी लाल साहू,प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनू,संजय उपाध्याय,अनिल मिश्र,प्रधान मोहम्मद तालिब ,प्रधान मोहम्मद असलम,दान बहादुर यादव,सीडीपीओ राजवती सिंह,प्रधान चंद्रभान यादव, विशाल जायसवाल,प्रधान अजय कुमार,प्रधान देवेन्द्र सिंह पप्पू, बीडीसी अतुल मिश्र, ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार राणा,अरविंद सिंह,श्रीनारायण शुक्ल,घनश्याम यादव,दीप्ति यादव, राहुल यादव,प्रियंका साहू, प्रिंस सिंह,एडीओ पंचायत दयावंत सिंह,प्रधान विपिन यादव,अवधेश पांड़े, ज्ञानेंद्र सिंह,रोहित अग्रहरि, मधुसूदन दुबे व फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे।
|