उपचुनाव वाली सभी सीटें जीतेगी भाजपा:बृजभूषण शरण सिंह
उपचुनाव वाली सभी सीटें जीतेगी भाजपा:बृजभूषण शरण सिंह

26 Oct 2024 |   331



उपचुनाव वाली सभी सीटें जीतेगी भाजपा:बृजभूषण शरण सिंह

हलियापुर में ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की अगुवाई में बृजभूषण शरण सिंह का हुआ स्वागत

रिपोर्ट-युधिष्ठिर सिंह


सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने यह बात गुरुवार को हलियापुर में कही।

रायबरेली में पूर्व विधायक गजाधर सिंह की तेरहवीं से लौटते समय बृजभूषण शरण सिंह का हलियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की अगुवाई में माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर पूर्व सांसद का स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में जनता में भ्रम फैलाकर सीटें जीती थीं। इस बार विधानसभा के उपचुनाव में जनता भ्रमित नहीं होगी। सभी सीटों पर बड़े अंतर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी।

इस मौके पर राजू सिंह,दयाशंकर सिंह,सत्येंद्र सिंह,लव सिंह,चंद्रदेव सिंह,नरेंद्र सिंह,आशीष सिंह,अमित सिंह,रामकुमार वर्मा,सचिन मिश्र,मोनू तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More news