सुल्तानपुर के भद्र भाइयों को किससे है जान का खतरा, भाजपा विधायक पर लगाए आरोप,डेढ़ दशक पुरानी दुश्मनी है वजह
सुल्तानपुर के भद्र भाइयों को किससे है जान का खतरा, भाजपा विधायक पर लगाए आरोप,डेढ़ दशक पुरानी दुश्मनी है वजह

08 Sep 2025 |   53



 

सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आजकल दो बड़े क्षत्रिय माननीयों में चल रही रार की पूरे यूपी में चर्चा है।इस रार ने सुल्तानपुर से लेकर यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है। एक ओर सदर से भाजपा विधायक विनोद सिंह हैं तो दूसरी ओर सपा के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह(सोनू सिंह)और उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई यशभद्र सिंह(मोनू सिंह)हैं।दोनों के बीच की दुश्मनी पुरानी है,लेकिन अब यह और भी गहरी हो गई है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

हाल ही में अयोध्या कचहरी परिसर में चेकिंग के दौरान एक बैग में दो अवैध असलहे और कारतूस मिले थे।उसी दिन यशभद्र सिंह(मोनू सिंह)की गवाही होनी थी। कचहरी परिसर में असलहे और कारतूस मिलने के बाद मोनू सिंह कोर्ट नहीं गए, क्योंकि इससे पहले 2014 में भी अयोध्या कचहरी में मोनू सिंह पर जानलेवा हमला हो चुका है।

बता दें कि सुल्तानपुर में चल रही सियासी दुश्मनी का मामला अब अयोध्या कोर्ट तक पहुंच गया है।पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह ने अयोध्या कोर्ट में पेशी पर नहीं जाने का फैसला किया। मोनू ने अपनी जान को खतरा बताया है,जिसकी वजह एक पुराना मुकदमा है।यह मामला 2014 में हुए एक हमले से जुड़ा है,जिसका मुकदमा फिर से शुरू हुआ है।इस मामले में भाजपा विधायक विनोद सिंह और पूर्व ग्राम प्रधान कमला देवी आरोपी हैं। पुलिस ने 2020-21 में चार्जशीट दाखिल की थी।कोर्ट ने यशभद्र सिंह की याचिका पर दोबारा वारंट जारी किया था।

मोनू सिंह के मुताबिक 2014 में भी उन पर कोर्ट में हमला हुआ था,जिसमें जैनेंद्र शर्मा नाम का एक व्यक्ति पकड़ा गया था।पुलिस की कॉल डिटेल रिपोर्ट के मुताबिक विधायक विनोद सिंह लगातार हमलावरों के संपर्क में थे।इस रिपोर्ट के आधार पर विनोद सिंह को आरोपी बनाया गया था।मोनू सिंह ने आशंका जताई है कि इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही होने वाला था,जिसकी वजह से वे पेशी पर नहीं गए।

बताते चलें कि सोनू सिंह-मोनू सिंह और भाजपा विनोद सिंह के बीच पिछले डेढ़ दशक से दुश्मनी चली आ रही है।हाल ही में विधायक विनोद सिंह ने सोनू-मोनू के स्वर्गीय पिता पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह की मूर्ति हटाने के लिए डीएम को पत्र लिखा था।विनोद सिंह के लेटर के विरोध में भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम को पत्र लिखा।इस पर नाराज होकर विनोद सिंह ने देवेंद्र प्रताप की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की है।

More news