जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली,युवक गंभीर घायल 
जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली,युवक गंभीर घायल 

05 Jul 2025 |   46



युधिष्ठिर सिंह 

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के बलदीराय
थाना क्षेत्र के ढिवीया गांव में शनिवार को जमीनी रजिश में अजय कुमार को गोली मारी गई,जिसमें अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।अजय की गंभीर हालत देखते हुए उसे चिकित्सों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बल्दीराय थाना क्षेत्र के ढिवीया गांव निवासी अजय कुमार पुत्र सुभाष यादव उम्र लगभग (25 वर्ष) किसी काम से सुरेश नगर गये हुए थे।अजय सुरेश नगर से वापस घर जा रहे थे।रास्ते में बिना नम्बर बोलोरो सवार गांव के ही पट्टीदार अरविंद पुत्र विजय बहादुर,विजय बहादुर पुत्र महेश्वर और विशाल निवासी अंगदपुरवा मजरे राजापुर गौरव निवासी सुरेश नगर मठा साल भर पहले हुई जमीनी रंजिश से पीछा कर भगवती चौराहे के पास बोलोरो से अजय की बाइक में ठोकर मारी दी।अजय के गिरने के बाद चारों अजय को मारने लगे।इसके बाद असलहे से गोली मारी दी।गोली अजय के पैर में लगी।गोली की आवाज सुनकर खेतों में धान की रोपाई कर रहे लोग दौड़े तो चारों लोग असलहा लहराते हुए भाग निकले।

 घायल अजय की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।जिला अस्पताल में पुलिस ने बयान लेना चाहा मगर घायल अजय की बोलने की स्थिति नहीं थी इसलिए बयान दर्ज नहीं हो पाया है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।

More news