रामनगरी की रामलीला में अभिनय करेंगे 50 से अधिक सेलेब्रिटी, 14-24 अक्टूबर तक होगा आयोजन
रामनगरी की रामलीला में अभिनय करेंगे 50 से अधिक सेलेब्रिटी, 14-24 अक्टूबर तक होगा आयोजन

23 Sep 2023 |  43




अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में हर साल की तरह इस साल भी रामलीला का 14 से 24 अक्टूबर तक भव्य आयोजन होगा।इस बार रामलीला में 50 से अधिक बॉलीवुड कलाकार अभिनय करेंगे। इसमें 11 अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।पिछले साल रामलीला के आयोजन को 25 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था।इस साल इसे 50 करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

बता दें कि नवरात्र के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में होने वाली रामलीला दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला है। रामलीला की शुरुआत कोरोना काल में हुई थी।साल 2022 में 25 करोड़ से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस रामलीला को देखा था।इस साल रामलीला को 50 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।इस साल होने वाली रामलीला में 50 से अधिक सेलेब्रिटी रामलीला में अभिनय करेंगे।इनमें अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, अमिता नांगिया, शीबा, रितु शिवपुरी, ममता सिंह, जिया, लिली, मांगिशा, पायल गोगा कपूर और प्रतिभा के नाम भी शामिल हैं।

इनके अलावा गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन (केवट), वरुण सागर (हनुमान जी), सुनील पाल (नारद) की भूमिका में दिखाई देंगे. वहीं, राहुल भूचर (श्री राम), शिव आकाशदीप (कुंभकरण), बनवारी लाल झोल (परशुराम), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), का अभिनय करेंगे।गुलशन पाण्डेय और अवतार गिल भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

रामलीला को लेकर हरियाणवी फिल्मों की कलाकार ममता सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि भगवान राम की जन्मभूमि पर उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है। इस रामलीला में उनका किरदार कैकेयी का है।

बताते चलें कि साल 2020 में 16 करोड़ से अधिक लोगों ने रामलीला देखी थी। 2021 में ये आंकड़ा 22 करोड़ पहुंच गया था।साल 2022 में 25 करोड़ से अधिक लोगों ने रामलीला को देखा था।इस साल 14-24 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन होगा। रामनगरी अयोध्या में होने वाली रामलीला का यह चौथा संस्करण हैं।इस साल भी नया घाट में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होने वाली इस रामलीला का लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब, दूरदर्शन टीवी और कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर की जाएगी।

More news