• Wednesday May 21 2025 20:19:28
राम नगरी अयोध्या में 51 घाटों पर जलेंगे 24 लाख दीये,छठवीं बार गिनीज बुक में दीपोत्सव को दर्ज करने की तैयारी
राम नगरी अयोध्या में 51 घाटों पर जलेंगे 24 लाख दीये,छठवीं बार गिनीज बुक में दीपोत्सव को दर्ज करने की तैयारी

17 Oct 2023 |   58





अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में दीपावली पर होने जा रहे दीपोत्सव को छठवीं बार गिनीज बुक में दर्ज करने की तैयारी है।इसके लिए 51 घाटों पर दीये जलाए जाएंगे।अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर रामनगरी अयोध्या के 51 घाटों के चिह्नित स्थलों पर मार्किंग का कार्य तेज कर दिया है। घाटों पर 14 गुणा 14 के 12,500 ब्लॉक बनाए जाएंगे। इनमें 24 लाख दीये जलाए जाएंगे।

सहायक कुलसचिव मोहम्मद सहील ने विश्वविद्यालय के कर्मियों के साथ राम की पैड़ी पर दीये सजाने के चिह्नित स्थलों पर मार्किंग कराई।

विश्वविद्यालय आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों,स्वयंसेवी संस्थाओं के 25,000 वालंटियर्स दीपोत्सव में छठवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करेंगे।

दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रोफेसर संत शरण मिश्र ने बताया कि आठ नवंबर से घाटों पर दीये पहुंचने शुरू हो जाएंगे।

More news