रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से भव्य होगा रामलला का जन्मोत्सव,5 लाख मंदिरों में नजर आएगा उत्सव का नजारा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से भव्य होगा रामलला का जन्मोत्सव,5 लाख मंदिरों में नजर आएगा उत्सव का नजारा

02 Apr 2024 |  52





अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में 500 सालों के बाद 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा बाद अब रामनगरी में रामलला के जन्मोत्सव की तैयारी बड़े जोर-शोर से शुरू हो गई है। पहली बार भव्य राम मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।रामलला के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए अब राम मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जुट गए हैं।जिस तरह प्राण प्रतिष्ठा में पूरे देश के मठ मंदिरों में उत्सव मनाया गया था उसी तरह रामलला के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए अब राम मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता लोगों से अपील कर रहे हैं।

इस बार रामलला का जन्मोत्सव बहुत खास होगा,क्योंकि पूरे देश के लगभग 5 लाख मठ मंदिर और गांव में रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।राम मंदिर ट्रस्ट की मनसा है कि इस जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाया जाए।यही कारण है कि अब पूरे देश के लोगों से यह अपील की जा रही है कि वह अपने घर अपने मठ मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाएं।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम अपने जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठित हुए हैं।उसके बाद लगातार राम भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं और उत्साहित भी हैं। हम लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को गांव-गांव में जाकर लोगों से अपील किया था।शरद शर्मा ने बताया कि अब राम जन्मोत्सव की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है।पहली बार प्रभु राम का जन्मोत्सव भव्य मंदिर में मनाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पूरे देश के लोगों से अपील कर रहे हैं कि प्रभु राम का जन्मोत्सव घर-घर मनाया जाए, मठ-मंदिरों में मनाया जाए, जिस प्रकार का नजारा प्राण प्रतिष्ठा में था उससे भी भव्य नजारा प्रभु राम के जन्मोत्सव में दिखे। पूरे देश के लगभग 5 लाख मठ मंदिर और गांव में प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पूरे देश में प्रभु राम का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा।राम मंदिर को सजाया जाएगा, विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा,राम मंदिर ट्रस्ट पूरे देशवासियों से अपील कर रहा है कि वह अपने-अपने मठ मंदिर में प्रभु राम का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाएं,क्योंकि प्रभु राम के विराजमान होने के बाद यह पहले जन्मोत्सव उनके भव्य मंदिर में मनाया जाएगा तो इसका नजारा भी अद्भुत और अलौकिक होगा।

More news