योगी सरकार कल मनाएगी महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव,सीएम योगी करेंगे प्रतिमा का अनावरण
योगी सरकार कल मनाएगी महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव,सीएम योगी करेंगे प्रतिमा का अनावरण

09 Jun 2025 |   57



 

लखनऊ।योगी सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे।सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 40 फीट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का निर्माण यूपी राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है।

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार, रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्राइवेट लिमटेड द्वारा बनाया गया है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी। महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा माध्यम- कांस्य प्रतिमा का वजन- 17 टन प्रतिमा की ऊंचाई- 40 फीट प्रतिमा की चौड़ाई- 17 फीट प्रतिमा की लंबाई- 40 फीट प्रतिमा की लागत लगभग पौने पांच करोड़ रुपये है।

More news