खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति को सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ बुलाकर दो लाख और मेडल पहनाकर किया सम्मानित
खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति को सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ बुलाकर दो लाख और मेडल पहनाकर किया सम्मानित

15 Jun 2025 |   81



आशुतोष यादव 

 मैनपुरी।खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर बिहार में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी कीर्ति यादव को शुक्रवार को मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया।सांसद ने उनके प्रदर्शन की सराहना की‌। डिंपल ने दो लाख की राशि और मेडल देकर सम्मानित किया और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

बता दें कि भोगांव नगर के नेशनल इंटर काॅलेज की छात्रा कीर्ति यादव भारोत्तोलन में कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा चुकी हैं। बीते माह मई में बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भारोत्तोलन की प्रदेश टीम में शामिल कीर्ति ने 76 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।कीर्ति इससे पहले माध्यमिक स्कूलों की राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वेटलिफ्टर का खिताब जीत चुकी हैं।

कीर्ति यादव ने बताया कि सांसद ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है।आपको बताते चले कि कीर्ति यादव भोगांव नगर के मोहल्ला पदुआ रोड की निवासी हैं।