नई दिल्ली।फरवरी में एक बार फिर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 फरवरी को पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।पहाड़ी राज्यों में भी आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता.....
आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 18 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,जिससे पहाड़ों पर ठंडक और बढ़ सकती है। आईएमडी ने मेघालय और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में करवट ले सकता है मौसम
दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम करवट ले सकता है।मौसम पूर्वानूमान ऐजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक 18 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के मध्य दिलचस्प रहने वाला है मौसम का मिजाज
दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के मध्य में मौसम का मिजाज दिलचस्प रहने वाला है। 13 फरवरी को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने की संभावना है।अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक ज्यादा रहेगा। 14 फरवरी को दिल्ली में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि सुबह धुंध का असर जारी रहेगा।इस दिन अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 11°C से 13°C के बीच रहने का अनुमान है।न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक अधिक रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा 3.1°C से 5.0°C तक ऊपर जा सकता है।