दिल्ली में थमेगा तकनीक से प्रदूषण,6 डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों को किया गया लॉन्च,जानें कहां लगाए गए
दिल्ली में थमेगा तकनीक से प्रदूषण,6 डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों को किया गया लॉन्च,जानें कहां लगाए गए

09 Feb 2026 |   26



 

नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।सोमवार को इसी कड़ी में रेखा सरकार ने 6 डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों को लॉन्च किया और वायु रक्षक फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।सीएम ने कहा है कि बीते एक साल में सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है।

बता दें कि रेखा गुप्ता सरकार के इस कदम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता की प्रदूषण के स्तर को सटीकता से ट्रैक करने मदद मिलेगी और साथ ही समय पर एक्शन भी लिया जा सकेगा।ये मॉनिटरिंग सिस्टम जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू), एनएसयूटी (वेस्ट कैंपस), सीडब्ल्यूजी अक्षरधाम,एसबीवी दिल्ली कैंट और एसपीएम तालकटोरा गार्डन में लगाए गए हैं।इसी के साथ दिल्ली में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम की कुल संख्या बढ़कर अब 46 हो गई है। प्रदूषण से प्रभावित प्रमुख जगहों की ज्यादा बेहतर तरीके से पहचान करने और साथ ही वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर आगे की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स के जरिए जानकारी दी कि इनके माध्यम से वायु गुणवत्ता की सटीक निगरानी होगी,जिससे प्रभावी और डेटा आधारित कदम उठाए जा सकेंगे।वहीं वायु रक्षक फ्लीट विभिन्न इलाकों में जाकर वायु गुणवत्ता की जांच और प्रदूषण नियंत्रण की कार्रवाई करेगी। हम प्रदूषण नियंत्रण के लिए सिर्फ सर्दियों में नहीं, बल्कि पूरे साल काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

More news