राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बोले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा,1980 का जहर आज भी कांग्रेस की मानसिकता
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बोले मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा,1980 का जहर आज भी कांग्रेस की मानसिकता

04 Feb 2026 |   25



 

नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर जवाब दिया है।सिरसा ने कहा,अगर कोई गद्दार है,तो वो गांधी परिवार है,1980 के दशक का ज़हर आज भी कांग्रेस की मानसिकता में है।

बता दें कि कांग्रेस में रह चुके केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को जब संसद भवन के अंदर जा रहे थे,तब राहुल गांधी ने बिट्टू को देखते ही तंज कसते हुए कहा,देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है,मेरे गद्दार मित्र,चिंता मत करो, वापस आ जाओ।इस मुद्दे को भारतीय जनता पार्टी ने उठाया और इसे सिखों के अपमान से जोड़ दिया है।दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए गए सिख सरदार हैं,राहुल गांधी गद्दार है।विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी इस्तीफा दो के नारे सुनाई दिए। 

जानें कैबिनेट मंत्री सिरसा क्या बोले

कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा,राहुल गांधी जी ने आज संसद में सिख मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू जी के खिलाफ जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया,उन्हें गद्दार कहा, इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। सिरसा ने कहा,यह बयान बड़ा शर्मसार करने वाला है।सिख सरदार है,वह कभी गद्दार नहीं हो सकता।

अगर कोई गद्दार है,तो वो गांधी परिवार

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा,अगर कोई गद्दार है,तो वो गांधी परिवार है।इसके बाद सिरसा ने इतिहास के पन्नों में दर्ज काले हिस्सों को एक-एक करके गिनाया।सिरसा ने कहा,जिन्होंने श्री दरबार साहब के ऊपर तोप-टैंकों से हमला किया,श्री अकाल तख्त साहिब को गिराया और बेकसूर सिखों के गले में टायर डालकर जिंदा जलाया।ये सिखों की तौहीन है,यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 1980 के दशक का ज़हर आज भी कांग्रेस की मानसिकता में है।

सिरसा ने स्पीकर से कहा-राहुल गांधी के ऊपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए

मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही।सिरसा ने कहा,मैं माननीय स्पीकर साहब से आग्रह करता हूं की राहुल गांधी जी के ऊपर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

दिल्ली भाजपा अक्ष्यक्ष ने भी संभाला मोर्चा

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अक्ष्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,राहुल गांधी आज जो तुमने कहा है,उसकी सजा तुम्हें जरूर मिलेगी। आज हम सब सिख भाई चलेंगे और राहुल गांधी से कहेंगे,तुझे इस्तीफा भी देना होगा,तुझे माफी भी मांगनी होगी,क्योंकि तूने जो गुनाह किया है, वो इस लायक नहीं है कि हम उसे छोड़ दें।

????? ????? ?? ?????? ???? ???? ?? ???? ?????? ??????? ???? ?????,1980 ?? ??? ?? ?? ???????? ?? ????????

More news