दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले,अब होली और दीवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर,सीधे खाते में आएंगे 853 रुपये
दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले,अब होली और दीवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर,सीधे खाते में आएंगे 853 रुपये

03 Feb 2026 |   29



 

नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी सौगात दी है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर होली और दीवाली के मौके पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।

होली-दिवाली पर मुफ्त जलेगा चूल्हा

इस फैसले के बाद दिल्ली के लाखों राशन कार्ड धारक परिवारों की रसोई में होली और दिवाली के मौके पर बिना खर्च के चूल्हा जलेगा।सीएम रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के परिवारों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कदम सरकार की जन-कल्याणकारी सोच को मजबूत करता है।

योजना के लिए 242 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी गई।यह राशि खासतौर पर दिल्ली के उन परिवारों पर खर्च की जाएगी,जो राशन कार्ड धारक हैं।रेखा सरकार ने साफ किया है कि इसी होली से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

डीबीटी से सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा

योजना को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए रेखा सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांजेक्शन (डीबीटी) का रास्ता चुना है। सीएम रेखा के अनुसार पात्र राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में गैस सिलेंडर के लिए 853 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और लाभ बिना किसी रुकावट के सीधे जनता तक पहुंचेगा।जो उपभोक्ता पाइपलाइन गैस का उपयोग कर रहे हैं,उन्हें भी 853 रुपये की समान राशि DBT के जरिए दी जाएगी।

होली और दीवाली की रसोई होगी आसान

रेखा गुप्ता सरकार ने इस फैसले पर राजधानी के परिवारों को बधाई दी है। सीएम रेखा ने कहा है कि आगे भी जनहित से जुड़ी योजनाएं लाई जाती रहेंगी।सरकार का मानना है कि इस योजना से लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और त्योहारों की खुशियां बढ़ेंगी।

More news