दिल्ली में ठंड की विदाई का संकेत,दिन के साथ रात भी हो रही गर्म,जानें पश्चिमी विक्षोभ कब देगा दस्तक
दिल्ली में ठंड की विदाई का संकेत,दिन के साथ रात भी हो रही गर्म,जानें पश्चिमी विक्षोभ कब देगा दस्तक

11 Feb 2026 |   10



 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश न होने और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से गर्मी का अहसास हो रहा है। आलम यह है कि दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है।मौसम विभाग यह अब ठंड की वापसी का संकेत मान रहा है। आने वाली 13 और 16 फरवरी पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं देखने को मिलेगा। 
दिल्ली में अगले सात दिनों का मौसम सामान्य से गर्म और धुंध भरा रहने की संभावना है। 

अगले दो दिन रात के तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ सामान्य 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा अधिक 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में रात का तापमान थोड़ी गिरावट के साथ सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा,इसके बाद अगले चार दिनों में यह सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा दिन का तापमान अधिकांश 12 फरवरी के सिवाय अन्य दिनों में सामान्य से काफी अधिक रहेगा। इस दौरान आसमान अगले सात दिनों में अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन 13, 16 और 17 फरवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय धुंध बनी रहने की संभावना है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बढ़ने लगा गरमाहट का एहसास

मौसम के उतार चढ़ाव के बीच दिन के समय गरमाहट का एहसास बढ़ने लगा है।हालांकि सुबह-शाम ठंडक बरकरार है, लेकिन दिन में तेज धूप से गरमाहट का एहसास अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है।मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही।आईएमडी मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। रिज में 13.6, आया नगर में 13.3, लोधी रोड में 13.4 और पालम में 14.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

धुंध और बने रहेंगे बादल

आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। 12 से 17 फरवरी के दौरान दिन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और रात का तापमान 11 से 15 डिग्री तक रह सकता है। 12 फरवरी को दिन का तापमान 25-27 डिग्री रहेगा। आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध बने रहने की संभावना है। 13 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे, दिन का तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा।

सुबह रहेगी धुंध,14-15 को दिन का तापमान रहेगा 
27-29 डिग्री के बीच

 14 और 15 फरवरी को दिन का तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहेगा।आसमान अधिकतर साफ रहेगा, सुबह धुंध रहेगी, 16 फरवरी को दिन का तापमान 27-29 डिग्री रहेगा,शाम और रात तक आसमान में हल्के बादल दिखाई देंगे,सुबह धुंध बनेगी,17 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे।दिन का तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह धुंध रह सकती है। हवा 12 से 17 फरवरी के दौरान मुख्य रूप से पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेगी। गति 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी।

More news