नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किया रामलला का दर्शन,कहा- भगवान राम हमारे पाहुन हैं,मैं घर आया हूं
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किया रामलला का दर्शन,कहा- भगवान राम हमारे पाहुन हैं,मैं घर आया हूं

22 Apr 2026 |   115



 

अयोध्या।नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे।नंदकिशोर ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली और राम मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन किया।रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर को आस्था, गौरव और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। 

मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने कहा कि भगवान राम हमारे पाहुन हैं,इसलिए मैं अपने पाहुन के घर आया हूं।अयोध्या आना अपने प्रभु के घर आने जैसा दिव्य अनुभव है।

नंदकिशोर ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि आदर्श पुरुष हैं,जिनके जीवन से समाज को मर्यादा, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि करीब 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। 

नंदकिशोर यादव ने कहा कि यह केवल मंदिर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है। राम स्वरूप में माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान का समावेश भारतीय संस्कृति, परिवार व्यवस्था और समर्पण की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नई अयोध्या आध्यात्मिकता, संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम बनकर उभर रही है। यहां आकर हर भारतीय गौरव और आत्मीयता का अनुभव करता है।

More news