माफिया मिट्टी में मिल गए,गुंडे पलायन कर गए,जो आंख दिखाने की कोशिश की यमराज के घर पहुंच गया,सीएम योगी ने विपक्ष और माफियाओं पर जमकर बोला हमला बोला
माफिया मिट्टी में मिल गए,गुंडे पलायन कर गए,जो आंख दिखाने की कोशिश की यमराज के घर पहुंच गया,सीएम योगी ने विपक्ष और माफियाओं पर जमकर बोला हमला बोला

22 May 2026 |   16



 

देवरिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भीमपुर गौरा में देवरिया-कसया फोरलेन समेत 655.45 करोड़ रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।जनसभा का संबोधित करते हुए सीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब माफिया और गुंडाराज की पहचान से बाहर निकल चुका है,प्रदेश में अब माफिया मिट्टी में मिल गए हैं और गुंडे पलायन कर गए हैं,जिसने भी जनता को आंख दिखाने की कोशिश की, वह अपने आप यमराज के घर पहुंच गया।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों को हमेशा राम नाम से परेशानी रही है। 
सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर लाठियां चलाई गईं,धार्मिक यात्राओं और आयोजनों को रोका गया।सीएम ने कहा कि सपा शासन में देवरिया के लार क्षेत्र में दुर्गा पूजा के जुलूस तक पर लाठीचार्ज किया जाता था। सीएम ने कहा कि उस समय त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को भी राजनीति के चश्मे से देखा जाता था,लेकिन आज डबल इंजन सरकार में हर धर्म और परंपरा को सम्मान मिल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की ताकत से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है, जो जनता के वोट की ताकत का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि आज अयोध्या,काशी,मथुरा-वृंदावन,नैमिषारण्य,विंध्यवासिनी धाम,प्रयागराज और कुशीनगर समेत कई धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है।सीएम ने कहा कि आज देश-दुनिया में राम मंदिर को देखकर हर हिंदू गौरव महसूस करता है और विरासत और विकास का संगम उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन चुका है। 

सीएम योगी ने कहा कि आज महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल देश के अलग-अलग राज्यों में लोग उन्हें देखकर खुद योगी जी जय श्री राम कहकर अभिवादन करते हैं। सीएम ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों में अपने राज्य का नाम बताते हुए झिझक होती थी। सीएम ने कहा कि पहले यूपी की पहचान दंगों, माफिया और अपराधियों से होती थी,बाहर जाने पर लोग डरते थे कि कहीं यूपी का नाम सुनकर गलत नजर से न देखा जाए,लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है,अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर सम्मान दिखाई देता है।सीएम ने कहा कि यह बदलाव जनता के विश्वास की वजह से संभव हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। सीएम ने कहा कि पहले धार्मिक स्थलों की उपेक्षा होती थी,लेकिन अब उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।सीएम ने दावा किया कि यूपी अब आध्यात्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है, जिससे रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी फायदा मिल रहा है.

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जाति और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था, विकास सिर्फ कुछ परिवारों तक सीमित था। सीएम ने कहा कि पहले सरकारें अपना परिवार भरने में लगी थीं,गरीब, किसान,नौजवान और महिलाएं योजनाओं से दूर रह जाते थे,लेकिन अब सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। 

सीएम योगी ने एक बार फिर कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। सीएम ने कहा कि आज अपराधियों में कानून का डर दिखाई देता है।प्रदेश में निवेश बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण बेहतर कानून व्यवस्था है। सीएम ने कहा कि जब सुरक्षा का माहौल बनता है, तभी विकास भी तेजी से आगे बढ़ता है।

More news