ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।बांदा और प्रयागराज समेत कई जिलों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग अलर्ट मोड पर है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 19 जिलों के बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों की 31 जुलाई तक छुट्टी रद्द कर दी गई है।जो कर्मचारी और अधिकारी छुट्टी पर गए हैं उनको तत्काल बुलाने के आदेश दिए गए हैं।निर्बाध बिजली आपूर्ति और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
एमवीवीएनएल की एमडी रिया केजरीवाल ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था सूचारू रखने के लिए सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है।
एमडी ने बताया कि जनता को पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने के लिए एक सर्कुलर भी जारी किया गया है।
एमडी द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक लखनऊ,रायबरेली, उन्नाव,हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर खीरी,बाराबंकी,अयोध्या, बहराइच,गोंडा,श्रावस्ती,बलरामपुर,अंबेडकरनगर,सुल्तानपुर, अमेठी,बरेली,शाहजहांपुर,बदायूं और पीलीभीत के मुख्य अभियंताओं को आदेश जारी करके सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल रद्द करने के लिए कहा गया है।
एमडी ने कहा किसी कारण से उपखंड अधिकारी स्तर के कर्मचारी और अभियंता को अवकाश की आवश्यकता है तो उसका प्रार्थना पत्र अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता के द्वारा उनके पास भेजा जाए। एमडी की अनमुति से ही कर्मचारी और अधिकारियों को अवकाश दिया जाएगा। बिना सूचना के अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।