मथुरा में 10 मिनट की बारिश में नगर निगम के दावे ने लगाई डुबकी,जलभराव से रेल पटरियों को बनाया दिया आम रास्ता
मथुरा में 10 मिनट की बारिश में नगर निगम के दावे ने लगाई डुबकी,जलभराव से रेल पटरियों को बनाया दिया आम रास्ता

03 Jul 2026 |   27



 

मथुरा।उत्तर भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है।मथुरा में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ 10 मिनट तक हुई जोरदार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।बस स्टैंड और भूतेश्वर चौराहा रोड पर कई फीट बारिश का पानी सड़कों पर भर गया,सैकड़ों लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेल की पटरियों से होकर गुजरते रहे।

शुक्रवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। 10 मिनट की बारिश से धर्म नगरी ताल तलैया बन गई।चारों तरफ जलभराव और सड़कों पर कई फीट बारिश का पानी भर गया।लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

द्वारकाधीश मंदिर के पास जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।ऐसा लग रहा था जैसे जमुना का पानी बह रहा हो।पानी का बहाव इतना तेज था कि कोई भी वाहन चलाने की हिम्मत नहीं कर सका।

जलभराव होने से आने-जाने वाले लोगों के लिए समस्या विकराल बन गई।दो पहिया वाहन और पैदल चलने वाले रेल की पटरियों से होकर गुजरने लगे।सेकड़ों लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेल पटरियों को आम रास्ता बना लिया।

बारिश से पहले नगर निगम जल निकासी के दावे कर रहा था, लेकिन पहली 10 मिनट की बारिश में बस स्टैंड और भूतेश्वर रोड पर बारिश का पानी कई फीट सड़कों पर भर गया।सूचना पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और केवल फोन करते ही नजर आए।

भूतेश्वर चौराहा पर नगर निगम ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी और पंप लगाकर पानी निकास की व्यवस्था की।नगर निगम अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया अभी बारिश हुई है उसकी वजह से चारों तरफ पानी भर गया है,पानी निकासी के लिए पुल के नीचे पंप लगाए गए हैं, ताकि पानी जल्द निकल जाए।बस स्टैंड और भूतेश्वर चौराहे पर जेसीबी और पंप की सहायता से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

More news