Gen-Z को योगी सरकार का बड़ा तोहफा,यूपी में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट
Gen-Z को योगी सरकार का बड़ा तोहफा,यूपी में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट

26 Aug 2026 |   25



 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में Gen-Z युवाओं को योगी सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है।योगी सरकार 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी। पढ़ाई से लेकर रोजगार तक डिजिटल मदद के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए 2,374.60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत स्नातक,स्नातकोत्तर,डिप्लोमा, ITI और कौशल विकास से जुड़े युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। 25 लाख टैबलेट के क्रय के लिए चयनित संस्थाओं को खरीद के आदेश जारी करने की तैयारी है।योजना के जरिए यूपी के युवाओं को तकनीकी और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।लाभार्थी युवाओं को टैबलेट बिना किसी शुल्क के वितरित किए जाएंगे।

टैबलेट के जरिए युवाओं को पढ़ाई,प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े डिजिटल संसाधन आसानी से उपलब्ध होंगे।योगी सरकार का लक्ष्य डिजिटल संसाधनों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।तकनीकी रूप से सक्षम युवा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे।उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े युवा भी योजना से लाभान्वित होंगे। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना पांच वर्ष के लिए लागू की गई है।योजना के जरिए यूपी के युवाओं के डिजिटल और तकनीकी सशक्तीकरण को गति देने की तैयारी है।

More news