फर्रुखाबाद से बुंदेलखंड तक मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा,62 हजार लोग प्रभावित,उन्नाव-कानपुर में भी बढ़ा गंगा का जलस्तर 
फर्रुखाबाद से बुंदेलखंड तक मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा,62 हजार लोग प्रभावित,उन्नाव-कानपुर में भी बढ़ा गंगा का जलस्तर 

26 Aug 2026 |   24



 

फर्रुखाबाद।कानपुर,फतेहपुर,कन्नौज,उन्नाव और फर्रुखाबाद में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है। 66 गांव बाढ़ग्रस्त हैं और लगभग 60 हजार ग्रामीण परेशान हैं।चित्रकूट में मंदाकिनी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में आवागमन बाधित होने लगा है।फतेहपुर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से तीन गांवों में अलर्ट जारी किया गया।

उफनाई गंगा के पानी में डूबा खतरे का निशान

मंगलवार को उफनाई गंगा के पानी में खतरे का निशान डूब गया।गंगा का जलस्तर समुद्र तल से 137.10 मीटर ऊंचाई पर स्थित खतरे के निशान पर पहुंच गया है।नरौरा बांध से गंगा में 122848 क्यूसेक, हरिद्वार बैराज से 71149 क्यूसेक, बिजनौर से 69977 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा के और बढ़ने की संभावना है।

रामगंगा का भी बढ़ा जलस्तर

रामगंगा का भी जलस्तर 5 सेंटीमीटर बढ़कर 136.20 मीटर ऊंचाई पर पहुंच गया है।बरहाल रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 40 सेंटीमीटर दूर है।खोह,हरेली,रामनगर से रामगंगा में 4112 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।गंगा में बाढ़ से जिले में 66 से अधिक गांव के करीब 60 हजार लोगों का जनजीवन प्रभावित है।शमसाबाद क्षेत्र के समैचीपुर चितार और सदर तहसील क्षेत्र के कटरी भीमपुर के मजरा दौली की मड़ैया में कटान तेज हो गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग शरणालयों में हैं या फिर सड़क किनारे डेरा जमाए हैं।

तेज धार में बहे गांवों के संपर्क मार्ग 

गंगा के उफनाने से अमृतपुर क्षेत्र के गांवों के संपर्क मार्गों पानी की तेज धार बह रही है।ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।चित्रकूट डिप पर तीन फीट से अधिक पानी बहने से आवागमन बंद कर दिया गया है। ग्रामीण जानजोखिम में डालकर पैदल निकल रहे हैं।

चित्रकूट में पानी में डूबे घर

चित्रकूट के घरों में पानी अधिक होने से पीड़ितों ने दोबारा सड़क पर डेरा जमा लिया है।बरुआ संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया के दोनों तरफ दो फिट से अधिक पानी तेज धार से बह रहा है।पीड़ितों को राहत सामिग्री भी वितरित नही की गई है। फखरपुर संपर्क मार्ग पर तीन फीट पानी बहने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। राजेपुर डिप पर एक फिट से अधिक पानी बहने लगा है।बाढ़ प्रभावित गांवों की आपूर्ति बंद होने व मच्छरों के प्रकोप बढ़ने से लोग रात जागकर काट रहे हैं।

नाव का सहारा ले रहे हैं ग्रामीण 

शमसाबाद - शाहजहांपुर मार्ग पर गांव चौरा के पास एक फिर से अधिक पानी आ जाने से बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।साइलेंसर में पानी जाने से बाइकें बंद हो रही हैं।गांव कटरी तौफिक में कटान से भयभीत ग्रामीण अपने मकान तोड़कर सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं। गांव के रास्तों व घरों में पानी भर गया है,ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं,समैचीपुर चितार मे कटान चल रहा है। पैलानी दक्षिण,भगवानपुर,नगला वसोला के मजरा मुशी नगला,अचानकपुर आदि गांवों में पानी अंदर घुस गया है,इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।तहसील सदर के गांव हैबतपुर गढ़िया में ग्रामीणों को फोेड़ा,फुंसी,बुखार आदि बीमारियां फैलने लगी हैं।यही हाल कटरी धर्मपुर का है। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सीय टीम नहीं आती। घरों में पानी भरा होने से लोग छतों पर खाना बना रहे हैं।

More news