पीएम-किसान की 24वीं किस्त इंतजार खत्म,जानें कब अकाउंट में आएंगे पैसे
पीएम-किसान की 24वीं किस्त इंतजार खत्म,जानें कब अकाउंट में आएंगे पैसे

16 Jul 2026 |   36



 

नई दिल्ली।अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।अगर सबकुछ ठीक रहा तो मोदी सरकार योजना के तहत 24वीं किस्त शारदीय नवरात्रि के आसपास भेज सकती है।बता दें कि मोदी सरकार ने 20 जून 2026 को 23वीं किस्त को ट्रांसफर किया था।

कब है नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अक्टूबर महीने के दूसरे हफ्ते में होगी। संभावना है कि केंद्र सरकार पीएम किसान की 24वीं किस्त को 10 अक्टूबर के बाद कभी भी भेज सकती है।पात्र किसानों को योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने में जारी की जाती हैं।

योजना के बारे में

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी।इस योजना के तहत देश के उन सभी किसान परिवारों को,जिनके पास जमीन है,उनकी आय बढ़ाने के लिए हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।यह 2000 रुपये प्रति किस्त होती है,जो किसान अपनी ई-केवाईसी पूरी कर चुके हैं,जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से जुड़े हैं और जिनके जमीन के रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, वे योजना का लाभ पाने के हकदार हैं।

पीएम लाभार्थी का स्टेटस कैसे चेक करें

स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: लाभार्थी स्टेटस पेज पर जाएं।

स्टेप 3: Beneficiary Status पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर डालें।

स्टेप 5: ‘Get Data’ पर क्लिक करें।

स्टेप 6: लाभार्थी का स्टेटस देखें।

स्टेप 7: पेमेंट का स्टेटस चेक करें।

स्टेप 8: जब सिस्टम प्रोसेस करेगा, तो स्क्रीन पर आपका बेनिफिशियरी स्टेटस दिखाई देगा।

eKYC ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी क्यों

योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को जरूरी बनाया गया है।किसान अपने मोबाइल फोन से भी ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से पीएम-किसान मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें।इसके बाद ऐप खोलें और अपने पीएम किसान-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। अगले स्टेप में बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाएं। अगर ई-केवाईसी स्टेटस नो है तो इसे पूरा करें।

More news