नई दिल्ली।मिडिल ईस्ट में संकट गहराने से मंगलवार को एशियाई बाजारों में गिरावट आई। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा।बीएसई सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरावट के साथ 77,054.94 अंक पर बंद हुआ,जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी नीचे 24,052.05 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों से 24 गिरावट के साथ बंद हुए।एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 4.63 फीसदी गिरावट आई।बजाज फिनसर्व,एसबीआई,महिंद्रा एंड महिंद्रा,इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो,कोटक बैंक,आईटीसी,मारुति,बजाज फाइनेंस,टेक महिंद्रा और ट्रेंट में उल्लेखनीय गिरावट आई। दूसरी ओर भारती एयरटेल,सन फार्मा,टीसीएस,टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और इटरनल में तेजी आई।
रुपये में भारी गिरावट
इस बीच मंगलवार को रुपया गिरकर डॉलर के मुकाबले 96 के पार पहुंच गया। रुपया 54 पैसे गिरकर 96.22 पर बंद हुआ। 22 मई के बाद रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 96 के पार पहुंचा है। पिछले सत्र में यह 95.62 पर बंद हुआ था। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और अमेरिका और ईरान के बीच नए हमलों से इस हफ्ते तेल की कीमतों में तेजी आई। इससे भारतीय करेंसी पर दबाव पड़ा।
सेंसेक्स के शेयरों का बंद भाव
भारती एयरटेल1932.95🟢 +1.65%सन फार्मा1942.00🟢 +0.93%टीसीएस2200.95🟢 +0.89%टाटा स्टील188.35🟢 +0.64%अडानी पोर्ट्स1818.00🟢 +0.42%इटरनल285.70🟢 +0.19%पावर ग्रिड285.85🔴 -0.05%आईसीआईसीआई बैंक1407.75🔴 -0.13%भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)410.10🔴 -0.15%एशियन पेंट्स2640.05🔴 -0.43%रिलायंस इंडस्ट्रीज़1291.00🔴 -0.45%एक्सिस बैंक1314.00🔴 -0.48%हिंदुस्तान यूनिलीवर2116.00🔴 -0.71%टाइटन4573.50🔴 -0.73%एनटीपीसी348.90🔴 -0.88%इंफोसिस1091.75🔴 -0.92%ट्रेंट2868.55🔴 -1.12%अल्ट्राटेक सीमेंट11452.00🔴 -1.13%एचडीएफसी बैंक809.10🔴 -1.16%टेक महिंद्रा1483.70🔴 -1.35%मारुति सुज़ुकी13496.50🔴 -1.44%आईटीसी275.55🔴 -1.48%बजाज फाइनेंस1007.40🔴 -1.52%कोटक महिंद्रा बैंक378.80🔴 -1.53%लार्सन एंड टुब्रो (L&T)3846.00🔴 -2.08%महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)3092.85🔴 -2.10%भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)1014.80🔴 -2.13%इंडिगो5118.00🔴 -2.15%बजाज फिनसर्व1862.60🔴 -2.50%एचसीएल टेक1167.00🔴 -4.42%
स्रोत: बीएसई सेंसेक्स
ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट एचसीएल टेक, श्रीराम फाइनेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.44 प्रतिशत और 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टरवाइज से देखें तो निफ्टी रियल्ट, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जबकि निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा बढ़त हुई। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड अभी 4.57 फीसदी तेजी के साथ 87.11 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।