ईरान जंग के बीच अंधेरी सुरंग में फंसा अमेरिका, बढ़ रहा है हर महीने $209 अरब का कर्ज
ईरान जंग के बीच अंधेरी सुरंग में फंसा अमेरिका, बढ़ रहा है हर महीने $209 अरब का कर्ज

14 Jul 2026 |   30



 

नई दिल्ली।मिडिल ईस्ट में एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है।अमेरिका ने पिछले तीन दिनों में ईरानी ठिकानों पर जोरदार हमला किया है।कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है।पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमत 11 फीसदी उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इससे एक बार फिर महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। इस बीच अमेरिका पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

अमेरिका का लगातार बढ़ रहा है कर्ज

अमेरिका का कर्ज 39.4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। पिछले 12 महीनों में इसमें 3.2 ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई है। 2020 से यह 16.3 ट्रिलियन डॉलर बढ़ चुका है। पिछले छह साल में सालाना इसमें सालाना 2.5 ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई है। अगर इसी हिसाब से बढ़ता रहा तो 2030 से पहले यह 50 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगा। अमेरिका लगातार ऐसे कर्ज के ऐसे गर्त में जा रहा है जिससे निकलना मुश्किल लग रहा है।

कितना जा रहा है ब्याज

देश का कर्ज कम करने के लिए ट्रंप सरकार की कोशिशें अब तक कोई रंग नहीं लाई हैं।अमेरिका के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में जा रहा है।यह रकम देश की जीडीपी का 3.2 फीसदी पहुंच चुकी है,जो 1970 के दशक के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले पांच साल में यह राशि तीन गुना बढ़ चुकी है। 2020 से नॉमिनल इंटरेस्ट पेमेंट $711 अरब यानी करीब 140 फीसदी बढ़कर $1.22 ट्रिलियन पहुंच गया है। यह नेशनल बजट का 15 फीसदी है।

ईरान जंग का खर्च

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को अंतरिम समझौता हुआ था। इस दौरान 108 दिनों तक चली लड़ाई में अमेरिका ने केवल सैन्य अभियान पर करीब 113 अरब डॉलर खर्च किए। अमेरिका और ईरान में एक बार फिर घमासान शुरू हो चुका है। इस बार अमेरिका ने इस लड़ाई में विश्व का सबसे महंगा फाइटर एफ-22 रैप्टर उतारा है।

More news