अगले कुछ दिन बारिश का कहर,देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
अगले कुछ दिन बारिश का कहर,देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

29 Aug 2026 |   29



 

नई दिल्ली।देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है,इसमें देश के पर्वतीय राज्यों से लेकर मध्य भारत और तटीय राज्य शामिल हैं। आईएमडी ने बारिश की आशंकाओं को देखते हुए किसानों से लेकर मछुआरों तक को निर्देश जारी किए हैं।पर्वतीय राज्यों में बारिश से होने वाली लैंडस्लाइड को देखते हुए प्रशासन भी लगातार अलर्ट हैं।

इन जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 29-30 अगस्त और 2-3 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में 2-3 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।पूर्वी यूपी में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

झारखंड में 29 से 31 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

बिहार में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

ओडिशा में 30 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।इसके अलावा 29 और 31 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। 30 अगस्त और 1 से 3 सितंबर के दौरान भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। 3 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2-3 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और 30 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है।

नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है,जबकि 30 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 1 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

क्षेत्रवार बारिश का पूर्वानुमान
1. उत्तर-पश्चिम भारत

29-30 अगस्त को जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक यहां बारिश का दायरा बढ़कर काफी व्यापक रहने की संभावना है। 2-3 सितंबर को भी इन क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है।

हिमाचल प्रदेश में 30 अगस्त से 3 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश का अनुमान है।उत्तराखंड में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है।पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 3 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर,लद्दाख,गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 29-30 अगस्त को गरज-चमक की संभावना है। उत्तराखंड में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक गरज-चमक हो सकती है।

2. मध्य भारत

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है।पूर्वी मध्य प्रदेश में 29-30 अगस्त को और फिर 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कई इलाकों में बारिश हो सकती है।विदर्भ में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।

3. पूर्वी भारत

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह,गंगीय पश्चिम बंगाल,झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 29 अगस्त से 3 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।बिहार में 29 अगस्त को बारिश के बाद 30 अगस्त से 3 सितंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है।

ओडिशा में 29 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान कई चरणों में भारी बारिश की संभावना है। 30 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। 29 और 31 अगस्त को भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

अंडमान-निकोबार में 30 अगस्त से 3 सितंबर तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।ओडिशा में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।

4. पूर्वोत्तर भारत

अरुणाचल प्रदेश में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक व्यापक बारिश का अनुमान है।असम-मेघालय,नागालैंड,मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 3 सितंबर को इन राज्यों में बारिश का दायरा कुछ कम होकर छिटपुट से कहीं-कहीं रहने का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश और 30 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है।नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

5. पश्चिम भारत

कोंकण और गोवा में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश का अनुमान है।गुजरात क्षेत्र,मध्य महाराष्ट्र,मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में इस दौरान छिटपुट से लेकर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

6. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

तटीय कर्नाटक में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना है। केरल और माहे और लक्षद्वीप में 29 अगस्त को व्यापक बारिश के बाद 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान छिटपुट से कहीं-कहीं बारिश और फिर 2-3 सितंबर को व्यापक बारिश का अनुमान है।

तटीय आंध्र प्रदेश,यनम,रायलसीमा,तेलंगाना, तमिलनाडु-पुडुचेरी और कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अगले कुछ दिनों के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है।तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

More news