लखनऊ।सूबे की सियासत में पोस्टर वॉर का सिलसिला जारी है।एक बार फिर सूबे में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।इस बार बदायूं कांड को लेकर पोस्टर जारी हुआ है,इस पोस्टर के जरिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा गया है।बदायूं, नोएडा,गाजियाबाद,लखनऊ,हरदोई,कानपुर,शाहजहांपुर, कन्नौज,उन्नाव और कानपुर देहात में होर्डिंग लगी है।होर्डिंग में बदायूं डबल रेप और हत्या का जिक्र है। बता दें कि अखिलेश सरकार में घटना हुई थी।सारे आरोपी यादव समाज के हैं और मृतक लड़कियां शाक्य समाज की थीं। 2014 के बदायूं कांड के 12 साल पर पोस्टर वार किया गया है।
शिवपाल के 8 साल पुराने बयान पर पोस्टर वॉर
पोस्टर में लिखा है कि महिला विरोधी सपाई,आज कल की महिलाएं धंधेबाज हो गई हैं,रेप के नाम पर झूठे मुकदमे कर लोगों को ठगने का काम करती हैं।पोस्टर में शिवपाल सिंह यादव के पुराने बयान का जिक्र किया गया है।वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा है कि काले कारनामे,टोपी लाल,महिलाएं थीं,इनसे बेहाल।बता दें कि साल 2018 में अक्टूबर में शिवपाल सिंह यादव ने एक राजीनितिक कार्यक्रम के दौरान यह विवादित बयान दिया था,जिससे बवाल मच गया था।
अखिलेश के ल्यारी राज वाला पोस्टर
बता दें कि इससे पहले बीच में समाजवादी पार्टी के खिलाफ फिल्म धुरंधर के तर्ज पर पोस्टर जारी किए गए थे। पोस्टर में अखिलेश यादव की सरकार की तुलना पाकिस्तान की ल्यारी से की गई थी,जहां अपराध चरम पर था।पोस्टर के जरिए पूछा गया था कि आपको क्या चाहिए अखिलेश का ल्यारी राज या धुरंधर सीएम।यह पोस्टर यूथ अगेंस्ट माफिया संगठन के नाम से फूलपुर के जगदीशपुर पुल और बिलरियागंज के नए चौक के पास पोस्टर लगाया गया था।पोस्टर में सपा राज में हुई घटनाओं को ल्यारी राज के तौर पर बताने की कोशिश की गई थी।होर्डिंग में सपा राज में हुए मुजफ्फरनगर,मेरठ और शामली दंगों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया था।
उन्नाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग लगाने से मचा बवाल
उन्नाव में सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश यादव की विवादित होर्डिंग लगाने से बवाल मच गया है।होर्डिंस में अखिलेश यादव को महिला विरोधी दिखाया गया है।होर्डिंग्स में गोल टोपी लगाए आजम खा के साथ दिख रहे अखिलेश को महिला बताया विरोधी गया है।रातों-रात लगाई गई होर्डिंग से सपाई आक्रोशित हैं।सपाईयों ने मौके पर पहुंच होर्डिंग उतरवायी और जलाकर नाराजगी जताई।सपाइयों का आरोप है कि भाजपा ने होर्डिंग लगवाई है।पुलिस से शिकायत करेंगे।उन्नाव-शुक्लागंज राजधानी मार्ग पर अलग- अलग लगभग 6 जगह होर्डिंग लगवाई गई है।
कन्नौज में भी सपा विरोधी पोस्टर
कन्नौज जिले में भी पोस्टर वार।सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग लगाई गई है।पिछली सपा सरकार को महिला विरोधी बताने वाली होर्डिंग लगी है।इसमें सपा को महिला विरोधी बताया गया है।अखिलेश यादव के साथ आजम खान की फोटो लगी है।अज्ञात लोगों की करतूत से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।नगर के लोहिया चौराहा, सरायमीरा-कन्नौज रोड पर सपा के खिलाफ बड़ी-,बड़ी होर्डिंग. लगाई है।होर्डिंग लगने के बाद जिले का राजनीतिक पारा हाई हो गया है।