ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला,अपने गुंडों को समझाइए वरना...
ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला,अपने गुंडों को समझाइए वरना...

23 Jul 2026 |   22



 

लखनऊ।सूबे की सियासत में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है।योगी सरकार में मंत्री सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।गाजीपुर जिले में मंदिर के पुजारी और उसके चार वर्षीय बेटे पर हुए हमले का जिक्र करते हुए ओपी राजभर ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि ऐसी घटनाएं पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर करती हैं।

 ब्राह्मण सम्मान की बात,लेकिन ब्राह्मणों पर हमला

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव एक ओर ब्राह्मण सम्मान और ब्राह्मण सम्मेलन की बात करते हैं,जबकि दूसरी ओर उनके समर्थकों पर ब्राह्मणों के साथ हिंसा करने का आरोप लग रहा है।राजभर ने तंज कसते हुए कहा,वाह अखिलेश यादव जी,गजब का दोहरा चरित्र है आपका,एक तरफ ब्राह्मण सम्मान और सम्मेलन का ढोंग करते हैं, दूसरी तरफ ब्राह्मणों के साथ PDA यानी पीट देगा अहीर करवाते हैं।

गाजीपुर की घटना का राजभर ने किया जिक्र

ओपी राजभर ने कहा कि गाजीपुर के बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी और उनके चार साल के बेटे के साथ हुई मारपीट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।राजभर ने आरोप लगाया कि पुजारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनके मासूम बेटे पर भी फावड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया।राजभर ने इस घटना को कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर बताया।

अपने गुंडों को समझाइए

अखिलेश यादव को सलाह देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को नियंत्रित करें।राजभर ने कहा कि समझाइए अपने गुंडों को,यह सलाह इसलिए दे रहा हूं ताकि चुनाव में हमें एक मजबूत विपक्ष मिल सके।अगर आपके लोग ऐसे ही गुंडागर्दी करते रहे तो जो 25-30 सीटें जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वह भी पूरी नहीं होगी।

More news