कासगंज।उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा रैली के दौरान हुई चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा मुख्य आरोपी सलीम शेख की लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।सलीम के परिजन शव लेने के लखनऊ जेल रवाना हो गये हैं।सलीम एक माह पहले ही जेल से पैरोल पर घर आया था।
मंगलवार रात को सलीम की मौत हुई।पोस्टमार्टम के बाद सलीम शेख का शव देर शाम तक कासगंज आ जाएगा।जेल प्रशासन के मुताबिक सलीम लंबे समय से किडनी की बिमारी से परेशान था,इसलिए सलीम डायलिसिस पर चल रहा था। कुछ समय पहले ही इलाज के लिए सलीम को कासगंज जेल से लखनऊ जेल शिफ्ट किया गया था।
बता दें कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।इस यात्रा का नेतृत्व अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता के हाथों में था,उसी दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था,इसके बाद दंगा भड़क गया था,इसी दौरान चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी।चंदन गुप्ता का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया था।
चंदन की हत्या के बाद सात दिनों तक शहर आग से सुलगता रहा।इस मामले में लखनऊ स्पेशल एएनआई कोर्ट ने फैसला सुनाया था।मामले में सबूतों के अभाव में दो आरोपियों को बरी कर दिया गया था। 28 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था। सभी आरोपी लखनऊ जेल में सजा काट रहे हैं।