यूपी में बर्फीली ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी, 30 जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट,चार जिले होंगे बेहद ठंडे
यूपी में बर्फीली ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी, 30 जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट,चार जिले होंगे बेहद ठंडे

26 Dec 2025 |   31



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। गुरुवार सुबह कोहरे की मोटी चादर से राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज,वाराणसी,गोरखपुर,कुशीनगर,सहारनपुर, बलिया,मुरादाबाद,अलीगढ़ जैसे कई जिलों में दृश्यता शून्य हो गई।रात कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट आई और 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडी रात रही।मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यूपी के लगभग 30 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर कमोबेश इसी तरह जारी रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवाओं के असर से उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हुआ है। इस बीच दिन के तापमान में तो कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा,लेकिन रात के पारे में क्रमशः गिरावट आएगी।प्रदेश के कई जिलों में दोपहर बाद धूप भी खिलने के आसार हैं।

इन जिलों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसमें कौशांबी,प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,मिर्जापुर, भदोही,जौनपुर,देवरिया,गोरखपुर,संतकबीरनगर,बस्ती, कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर,गोंडा,बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,कानपुर नगर, बाराबंकी,रायबरेली,अमेठी,अयोध्या,सहारनपुर,बिजनौर, मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,पीलीभीत,शाहजहांपुर और आसपास इलाके हैं। जौनपुर,बहराइच और सीतापुर में अत्यधिक शीत दिवस होने के आसार हैं।

More news